गुजरते हुए वक्त का भ्रम
या कहूँ आने वाले कल का है जश्न ,
यह तो हमेशा आता है
मगर हममें तुममें कितना आता है ।
यह मान लूँ कैसे ?
तुमने जी ली है ज़िन्दगी ;
वर्ष भर अपनी ।
ज़िन्दगी का वह कौन सा किस्सा तेरा है ,
क्या वाकई कोई सच्चाई है ?
या केवल भ्रम है गुजरते हुए वक्त की तरह ,
जबकि समय अपनी ही चाल से चल रहा है अनवरत
न कभी ज्यादा, न कभी कम ।
बीते हुए कई कालों की तरह चुपचाप गुजर जाएंगे ये ,
और फिर रह जाएगा
हमारा-तुम्हारा बट्टा ।
या कहूँ आने वाले कल का है जश्न ,
यह तो हमेशा आता है
मगर हममें तुममें कितना आता है ।
यह मान लूँ कैसे ?
तुमने जी ली है ज़िन्दगी ;
वर्ष भर अपनी ।
ज़िन्दगी का वह कौन सा किस्सा तेरा है ,
क्या वाकई कोई सच्चाई है ?
या केवल भ्रम है गुजरते हुए वक्त की तरह ,
जबकि समय अपनी ही चाल से चल रहा है अनवरत
न कभी ज्यादा, न कभी कम ।
बीते हुए कई कालों की तरह चुपचाप गुजर जाएंगे ये ,
और फिर रह जाएगा
हमारा-तुम्हारा बट्टा ।
आपने लिखा है ‘यह कैसे मान लूं तुमने जी ली है जिंदगी अपनी, वर्षभर।’ यह कदाचित संभव नहीं है कि हमने अपनी जिंदगी को समुचित रूप से जिया है। हम मनुष्य का स्वभाव है कि, हम आने वाले कल की चिंता में अपने आज तो गवाते चले जाते हैं। यह वैसे ही है कि हाथ में आइसक्रीम रखे हैं और उसे बाद में खाने के लिए संजोए फिर रहे हैं। इस बात को भूल बैठते हैं की बाद के लिए आइसक्रीम बचेगा ही नहीं वह तो अपने समय से पिघलता जाएगा।
जवाब देंहटाएंभाव तथा कथ्य में उम्दा प्रयोग किया है आपने। कभी आप के मंतव्य को और गहराई से समझने का प्रयास करूंगा।
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएं